भारत की सीमाऍं

भारत की सीमाएँ


विषय – भारत की सीमाएँ

स्‍थलीय सीमा – जो सीमा किसी स्‍थल के साथ लगती है। अर्थात किसी क्षेत्र से स्‍पर्श होती है। उस सीमा को स्‍थलीय सीमा कहते हैं।

1. भारत की स्‍थलीय सीमा (Land border)

भारत की स्‍थलीय सीमा (15200 km) की है। और इस सीमा को भारत के 16 राज्‍य (State) और 2 केन्‍द्रशासित प्रदेश (Union territory) मिलकर बनाते हैं।

2 केन्‍द्रशासित प्रदेश (Union territory) 14 राज्‍य (State)
जम्‍मू कश्‍मीर गुजरात सिक्किम
लद्दाख राजस्‍थान असम
  पंजाब अरूणाचल प्रदेश
  हिमाचल प्रदेश नागालैण्‍ड
  उत्तराखंड मणिपुर
  उत्तर प्रदेश मिजोरम
  बिहार त्रिपुरा
  पश्चिम बंगाल

मेघालय

भारत की सीमाऍं


कुछ महत्‍वपूर्ण बिन्‍दु 

i. 31 अक्‍टूबर 2019 से पहले जम्‍मू कश्‍मीर भारत का एक ऐसा राज्‍य था। जो देश की सबसे ज्‍यादा स्‍थलीय सीमा बनाता था। लेकिन जम्‍मू कश्‍मीर 31 अक्‍टूबर 2019 से अब राज्‍य का नही रहा। क्योंकि इसे 31 अक्‍टूबर 2019 से केन्‍द्रशासित प्रदेश बना दिया गया है।

ii. पश्चिम बंगाल भारत का एक ऐसा राज्‍य है, जो देश की सबसे ज्‍यादा स्‍थलीय सीमा बनाता है।

iii. सिक्‍कीम भारत का ऐसा राज्‍य है जो देश सबसे कम स्‍थलीय सीमा बनाता है।

iv. लद्दाख भारत का एक ऐसा केन्‍द्रशासित प्रदेश है जो देश की सबसे ज्‍यादा स्‍थलीय सीमा बनाता है।

B) भारत की स्‍थलीय सीमा 7 देशों के साथ लगती है।

  1. पाकिस्‍तान
  2. अफगानिस्‍तान
  3. चीन (तिब्‍बत)
  4. नेपाल
  5. भूटान
  6. बंग्‍लादेश
  7. म्‍यांमार

महत्‍वपूर्ण बिन्‍दु 

  • बांग्‍लादेश भारत के साथ सबसे ज्‍यादा (4096 km) की स्‍थलीय सीमा बनाता है।
  • अफगानिस्‍तान भारत के साथ सबसे कम (106 km) की स्‍थलीय सीमा बनाता है।

2. भारत की तटीय सीमा (Coastal rang)

तटीय सीमा – जो सीमा जल के साथ लगी होती है। उसे तट रेखा या तटीय रेखा कहते हैं।

भारत के 9 राज्‍य (State) (7516.6 Km) की तटीय रेखा बनाते हैं।

भारत के 9 तटीय रेखा बनाने वाले राज्‍य  भारत के 2 तटीय रेखा बनाने वाले क्षेत्र
राज्‍य (State) क्षेत्र (Area)
गुजरात अण्‍डमान निकोबार द्वीप
महाराष्‍ट्र दमन द्वीप
गोवा  
कर्नाटका  
केरल  
तमिलनाडु  
आन्‍ध्र प्रदेश  
उड़ीसा  
पश्चिम बंगाल  

महत्‍वपूर्ण बिन्‍दु

i. भारत की सबसे ज्‍यादा तटीय सीमा गुजरात राज्‍य (1214.7) km बनाता है।

ii. भारत की सबसे कम तटीय सीमा गोवा राज्‍य बनाता है।

iii. गुजतरात और पश्चिम बंगाल भारत के दो ऐसे राज्‍य है। जो स्‍थलीय सीमा के साथ-साथ तटीय सीमा भी बनाते हैं।

iv. भारत की सबसे ज्‍यादा तटीय सीमा बनाने वाला क्षेत्र (अडण्‍मान निकोबार द्वीप) है।

v. भारत की सबसे कम तटीय सीमा बनाने वाला क्षेत्र (दमन द्वीप) 42 km है।

चैनल क्‍या होता है ?

चैनल – जब दो स्‍थलीय भाग समुद्र या किसी जल स्‍थल भाग द्वारा अलग होते हैं। ऐसे भाग को चैनल कहते हैं।

Example –  माना दो स्‍थलीय भाग A और B हैं। और इन दोनों भागों के बीच में पानी है और ये पानी क्‍या करता है कि ये पानी इन दोनों स्‍थलीय भागों को अलग करता है। उसी अलग करने वाले का भाग को चैनल कहते हैं।

 

Read More Post……

अक्षाशीय रेखाएँ क्‍या होती है।

भूगोल किसे कहते हैं।

 

 

 

भारत की स्‍थलीय सीमा कितने देशाे से लगती है?

भारत की स्‍थलीय सीमा 7 देशों से लगती है। पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान, चीन(तिब्‍बत), नेपाल, भूटान, बांग्‍लादेश और म्‍यांमार।

कौन-सा देश भारत के साथ अधिकतम सीमा साझा करता है?

बांग्‍लादेश भारत के साथ सबसे ज्‍यादा सीमा साझा करने वाला देश है। जो भारत के साथ (4096)km की सीमा बनाता है।

कौन-सा देश भारत के साथ सबसे कम सीमा साझा करता है?

अफगातिस्‍तान भारत के साथ सबसे कम सीमा साझा करने वाला देश है। जो भारत के साथ (106)km की सीमा बनाता है।

भारत की स्‍थलीय सीमा कितनी है?

भारत की स्‍थलीय सीमा (15200)km है। जिसे भारत के (16 राज्‍य) और (2 केन्‍द्रशासित प्रदेश) मिलकर बनाते हैं।

भारत की स्‍थलीय सीमा कितने राज्‍यों से लगती हैं?

भारत की स्‍थलीय सीमा 16 राज्‍यों से लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Share
Uttarakhand Foundation Day Govind National Park Corbett National Park India China relations Musical Instruments Of Uttarakhand