भारत की भौगोलिक संरचना

भारत की भौगोलिक संरचना


भारत की भौगोलिक संरचना

यदि हम ‘विश्‍व’ में भारत की अवस्थिति (location) की बात करे तो भारत ग्‍लोब के उत्तरी और पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। भारत पूरी तरह से भूमध्‍य रेखा के उत्तर में और प्रधान मध्याह्न रेखा (ग्रीनविच) रेखा) के पूर्व में स्थित है। इस स्थिति के अनुसार, यह उत्तरी और पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।

एशिया महाद्वीप में भारत दक्षिण एशिया में  ‘भारतीय उपमहाव्‍दीप‘ पर स्थिति है । जिसे आप नीचे (Structure) के माध्‍यम से समझ सकते हैं।

 


भारत की भौगोलिक स्थिति
   उत्तरी और पूर्वी गोलार्द्ध  
एशिया महाद्वीप
दक्षिण एशिया
भारतीय उपमहाद्वीप

भारतीय उपमहाद्वीप

भारतीय उपमहाद्वीप (एशिया महाद्वीप) के दक्षिण में स्थित एक उपमहाद्वीप है। जिसमें 5 देश आते हैं। क्षेत्रफल व जनसंख्‍या की दृष्टि भारत इस उपमहाद्वीप का सबसे बडा देश है।

  1. भारत
  2. पाकिस्‍तान
  3. नेपाल
  4. भूटान
  5. बांग्‍लादेश

अब प्रश्‍न उठता है कि इस उपमहाद्वीप का नाम भारतीय उपमहाद्वीप ही क्‍यों पड़ा?

क्‍योंकि भारत इन पॉंचों देशों में सबसे बड़ा देश है। इसलिए इस उपमहाद्वीप नाम भारतीय उपमहाद्वीप पड़ा।

उपमहाद्वीप किसे कहते हैं

किसी भी महाद्वीप का ऐसा भाग जो पहाड़ों या पर्वतों से थोडा-सा कटा हुआ या घिरा हुआ होता है। उसे उपमहाद्वीप कहते है। चलिए इसे मैप की सहायता से समझते है।

 भारतीय उपमहाद्वीप 

  • आपको मैप मे दिख रहा होगा (A बिन्‍दु) से लेकर के (B बिन्‍दु) तक हिन्‍दुकुश पर्वत है। जो एशिया महाव्‍दीप को भारतीय उपमहाद्वीप से अलग करता है।
  • (B बिन्‍दु) से लेकर (C बिन्‍दु) तक हिमालय लगता है। जो एशिया महाद्वीप से भारतीय उपमहाद्वीप से अलग करता है।
  • (C बिन्‍दु) से लेकर (D बिन्‍दु) तक अराकांत पर्वतमाला लगता है। जो भारत को म्‍यामांर से अलग करता है।
  • और जिस स्‍थाान पर (हिन्‍दुकुश पर्वत) और (हिमालय) एक-दूसरे से आपस में मिलते है। उस Point को पामीर का पठार कहते है। और पामीर के पठार को दुनिया का छत  भी कहा जाता है।

भारत की अक्षांशीय और देशां‍तरीय स्थिति

भारत की अक्षांशीय स्थिति (उत्तरी गोलार्ध) में है। और देशांतरीय स्थिति (पूर्वी गोलार्ध) में स्थिति है।


भारत की अक्षांशीय व देशांतरी विस्‍तार

भारत का अक्षांशीय विस्‍तार (6° 4′ उत्तरी अक्षांश) से (37° 6′ उत्तरी अक्षांश) तक है। जो अंण्‍डमान निकोबार से लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर तक की है।

लेकिन जब हम भारत की मुख्‍य भूमि की अंक्षाशीय विस्‍तार के बारे में बात करते हैं, तो भारत की मुख्‍य भूमि का अंक्षाशीय विस्‍तार (8° 4′ उत्तरी अक्षांश) से (37° 6′ उत्तरी अक्षांश) तक है। जो कन्‍याकुमारी से लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर तक है।

भारत का देशांतरी विस्‍तार (68° 7′ पूर्वी देशांतर) से (97° 25′ पूर्वी देशांतर) तक है। 

भारत के चार सुदूर वर्ती बिन्‍दू

i. भारत का सबसे उत्तरी बिन्‍दु (इंदिरा कोल) है। जो वर्तमान समय में लद्दाख केन्‍द्रशासित प्रदेश मे पडता है। भारत का उत्तरी बिन्‍दु इंदिरा कोल 5764 मीटर की ऊँचाई पर काराकोरम रेंज के सियाचिन मुजताघ में स्थित है। यह भारत का वह उत्तरी बिन्‍दु है, जँहा पर भारत, पाकिस्‍तान, और चीन की सीमायें आपस में मिलती है। 

ii. भारत का सबसे दक्षिणी बिन्‍दु (इंदिरा पॉइंट) है। जो अंण्‍डमान निकोबार के (ग्रेट निकोबार) मे पडता है।

iii. भारत का सबसे पूर्वी बिन्‍दु (किबिथु) है। जो देश के (अरूणाचल प्रदेश राज्‍य) में पडता है।

iv. भारत का सबसे दक्षिणी बिन्‍दु (गोहर मोती) है। जो देश के (गुजरात राज्‍य) में पडता है।

I hope guys you like this topic 

Read More Post…. भूगोल किसे कहते हैं

FAQ

भारत किस गोलार्ध में स्थित है?

भारत उत्तरी और पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। भारत पूरी तरह से भूमध्‍य रेखा के उत्तर में और प्रधान मध्याह्न रेखा (ग्रीनविच) रेखा) के पूर्व में स्थित है। इस स्थिति के अनुसार, यह उत्तरी और पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।

भारत एशिया महाद्वीप के किस हिस्‍से में स्थित है?

भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण एशिया में स्थित है।

भारतीय उपमहाद्वीप क्‍या है?

भारतीय उपमहाद्वीप (एशिया महाद्वीप) के दक्षिण में स्थित एक उपमहाद्वीप है। जिसमें 5 देश आते हैं। क्षेत्रफल व जनसंख्‍या की दृष्टि भारत इस उपमहाद्वीप का सबसे बडा देश है।

भारतीय उपमहाद्वीप में कितने देश हैं?

भारतीय उपमहाद्वीप में 5 देश आते हैं। भारत, पाकिस्‍तान, नेपाल, भूटान, और बांग्‍लादेश

उपमहाद्वीप किसे कहते हैं?

किसी भी महाद्वीप का ऐसा भाग जो पहाड़ों या पर्वतों से थोडा-सा कटा हुआ या घिरा हुआ होता है। उसे उपमहाद्वीप कहते है।

भारत की अक्षांशीय और देशान्‍तरी स्थिति किस गोलार्ध में स्थि‍त है?

भारत की अक्षांशीय स्थिति (उत्तरी गोलार्ध) में (6° 4′ उत्तरी अक्षांश) से (37° 6′ उत्तरी अक्षांश) और देशांतरीय स्थिति (पूर्वी गोलार्ध) में (68° 7′ पूर्वी देशांतर से (97° 25′ पूर्वी देशांतर) तक है। 

भारत का अक्षांशीय और देशान्‍तरीय विस्‍तार कितना है?

भारत का अक्षांशीय विस्‍तार (6° 4′ उत्तरी अक्षांश) से (37° 6′ उत्तरी अक्षांश) और भारत का देशां‍तरीय विस्‍तार (68° 7′ पूर्वी देशांतर से (97° 25′ पूर्वी देशांतर) तक है। 

भारत की मुख्‍य भूमि का अक्षांशीय विस्‍तार क्‍या है?

(8° 4′ उत्तरी अक्षांश) से (37° 6′ उत्तरी अक्षांश) तक है।

भारत का सबसे उत्तरी बिन्‍दु कौन-सा है?

भारत का सबसे उत्तरी बिन्‍दु ,(इंदिरा कोल) है। जो वर्तमान समय में लद्दाख केन्‍द्रशासित प्रदेश मे पडता है। यह भारत का वह उत्तरी बिन्‍दु है, जँहा पर भारत, पाकिस्‍तान, और चीन की सीमायें आपस में मिलती है। 

भारत का सबसे दक्षिणी बिन्‍दु क्‍या है?

भारत का सबसे दक्षिणी बिन्‍दु (इंदिरा पॉइंट) है। जो अंण्‍डमान निकोबार के (ग्रेट निकोबार) मे पडता है।

भारत का सबसे पूर्वी बिन्‍दु क्‍या है?

भारत का सबसे पूर्वी बिन्‍दु (किबिथु) है। जो देश के अरूणाचल प्रदेश राज्‍य में पडता है।

भारत का सबसे पश्चिमी बिन्‍दु क्‍या है?

भारत का सबसे पश्चिमी बिन्‍दु (गोहर मोती) है। देश के गुजरात राज्‍य में पडता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Share
Uttarakhand Foundation Day Govind National Park Corbett National Park India China relations Musical Instruments Of Uttarakhand