उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति

उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति


उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति

उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति
उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति

 

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर दिशा में स्थित राज्‍य है। जिसका कुल क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर है। जो भारत के  कुल क्षेफल का 3287263 वर्ग किलोमीटर का 7.33% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्‍य है।

 

अंक्षाशीय विस्‍तार एवं देशान्‍तरीय विस्‍तार

  • राज्‍य का अंक्षाशीय विस्‍तार 23°52′ उत्तरी अक्षांश से 30°28′ उत्तरी अक्षांश है। जो लगभग 7°09′ उत्तरी अक्षांश है।
  • 77°30′ पूर्वी देशांतर से 84°39′ पूर्वी देशांतर के मध्‍य स्थित है। जो लगभग 7°36′ पूर्वी देशान्‍तर है।

 


उत्तर प्रदेश राज्‍य का आकार लंबवत है। राज्‍य की पूर्व से पश्चिम दिशा की लंबाई 650 किलोमीटर है, वहीं उत्तर से दक्षिण दिशा की लंबाई 240 किलोमीटर है।

राज्‍य का सबसे पूर्वी जनपद बलिया तथा सबसे पश्चिमी जनपद शामली है। वहीं राज्‍य का सबसे उत्तरी जनपद सहारनपुर व सबसे दक्षिणी जनपद सोनभद्र है।

 

सीमावर्ती राज्‍य

उत्तर प्रदेश देश के 8 राज्‍यों और एक केन्‍द्रशासित प्रदेश (दिल्‍ली) के साथ राजनैतिक सीमा का निर्माण करती है।

  1. मध्‍यप्रदेश
  2. हरियाणा
  3. राजस्‍थान
  4. छत्तीसगढ़
  5. झारखण्‍ड
  6. बिहार
  7. उत्तराखंड
  8. दिल्‍ली (केन्‍द्रशासित)
  9. हिमाचल प्रदेश

उत्तर प्रदेश के साथ सबसे ज्‍यादा सीमा साझा/स्‍पर्श करने वाला राज्‍य मध्‍यप्रदेश है। वहीं सबसे कम सीमा साझा/स्‍पर्श करने वाला राज्‍य हिलाचल प्रदेश है।

उत्तर प्रदेश के कितने जिले किस राज्‍य के साथ सीमा बनाते हैं

उत्तर प्रदेश के जिले क्र सं राज्‍य
सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, चित्रकुट, बांदा, महोबा, झासी, ललिपुर, जालौन, इटावा, आगरा 11 मध्‍यप्रदेश
मथुरा, अलिगढ़, गौतम बुद्धनगर, बागपत, शामली, सहारनपुर 7 हरियाणा
मथुरा, आगरा 2 राजस्‍थान 
सोनभद्र 1 छत्तीसगढ़
सोनभद्र 1 झारखण्‍ड 
महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र 7 बिहार
पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुज्‍जफरबाद, सहारनपुर 7 उत्तराखंड
गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर 3 दिल्‍ली
सहारनपुर 1 हिमाचल प्रदेश

 


सीमावर्ती देश

उत्तर प्रदेश नेपाल के साथ 570 किलोमीटर की अंतराष्‍ट्रीय सीमा बनाता है। जिसे UP के 7 जिले मिलकर बनाते हैं।

  • पीलीभीत
  • लखीमपुर खीरी
  • बहराइच
  • श्रावस्‍ती
  • बलरामपुर
  • सिद्धार्थनगर
  • महाराजगंज

क्षेत्रफल की दृष्टि से UP के पांच सबसे बड़े जिले

  1. खीरी
  2. सोनभद्र
  3. हरदोई
  4. सीतापुर
  5. प्रयागराज

क्षेत्रफल की दृष्टि से UP के पांच सबसे छोटे जिले

  1. हापुड़ 
  2. गाजियाबाद
  3. भदोही
  4. शामली
  5. गौतमबुद्ध नगर

उत्तर प्रदेश के पूर्णत: आंतरिक जिले

आं‍तरिक जिले ऐसे जिले/जनपद जिनकी सीमा न तो किसी राज्‍य के साथ लगती है, और न ही किसी देश के साथ लगती है, उन्‍हे आंतरिक जिले कहते हैं।

 

अंतराष्‍ट्रीय सीमा बनाने वाले जिले

उत्तर प्रदेश नेपाल के साथ 597 किलोमीटर की अंतराष्‍ट्रीय सीमा बनाता है। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्‍य के 7 जिलें नेपाल के साथ अंतराष्‍ट्रीय सीमा बनाते हैं।

  • पीलीभी‍त 
  • लखीमपुर खीरी
  • बहराईच
  • श्रावस्‍ती 
  • बालमपुर
  • सिद्धार्थनगर 
  • महाराजगंज


उत्तर प्रदेश की प्राकृति सीमाएं

यदि हम उत्तर प्रदेश की प्राकृति सीमाओं की बात करे तो।

  • उत्तर प्रदेश के उत्तर दिशा में हिमालय की (शिवालिक श्रेणी) तथा दक्षिण दिशा में (यमुना नदी और विन्‍ध्‍यन पर्वत) प्रदेश की प्राकृतिक सीमा बनाते हैं।
  • वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व दिशा में (गण्‍डक नदी) तथा पश्चिम दिशा में (यमुना नदी) प्रदेश की प्राकृतिक सीमा बनाते हैं।  

 

Read More Post…..गंगा नदी तंत्र

 

Visit Facebook Page ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Share